100 के पार हुई वायनाड में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या
केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया है कि वायनाड में मंगलवार तड़के हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 से अधिक हो गई है। मुख्यमंत्री पी विजयन ने कहा कि 34 शवों की पहचान कर ली गई है और 18 शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। बकौल विजयन, 120+ लोग घायल हैं।
read more at ABP न्यूज़


