Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मानहानि के मामले में यूपी के कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, सुनवाई 12 अगस्त तक टली

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 26 July, 2024
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मानहानि के एक मामले में शुक्रवार को सुलतानपुर (यूपी) की एमपी-एमएल अदालत में पेश हुए। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई की तारीख 12 अगस्त तय की है। एक स्थानीय बीजेपी नेता ने गृह मंत्री अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर 2018 में राहुल पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था।
read more at ABP न्यूज़