मुंबई में 5 मंज़िला इमारत की गैलरी का स्लैब गिरा, मलबे में फंसे 70 लोग निकाले गए
मुंबई के कोपरखैरन में शनिवार रात एक 5 मंज़िला इमारत की गैलरी का स्लैब गिरने से उसके मलबे के नीचे फंसे करीब 70 लोगों को निकाला गया। एक अधिकारी के अनुसार, 2 परिवारों को राहत शिविरों में भेजा गया है जबकि अन्य को वैकल्पिक आवास मुहैया कराया जा रहा है। बकौल अधिकारी, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
read more at भाषा


