₹10,900 करोड़ की पीएम ई-ड्राइव योजना को मिली मंज़ूरी, ई-वाहन लेने पर मिलेगी सब्सिडी
भारत सरकार ने ₹10,900 करोड़ की पीएम ई-ड्राइव योजना को मंज़ूरी दे दी है। इसके तहत बैटरी से चलने वाले टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, ट्रक और दूसरे ई-वाहनों के लिए ₹3,679 करोड़ की सब्सिडी दी जाएगी। इसका उद्देश्य भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना और पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। यह योजना 2015 में शुरु हुई 'फेम' योजना की जगह लेगी।
read more at हिन्दुस्तान


