मदर डेयरी ने दिल्ली-NCR में ₹2/लीटर बढ़ाई दूध की कीमतें
मदर डेयरी ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान कर दिया। ₹2/लीटर की बढ़ोतरी की गई और यह कीमतें 14 मई से लागू होंगी। मदर डेयरी ने टोकन मिल्क की कीमत बढ़ाकर ₹58/लीटर, टोन्ड मिल्क की ₹60/लीटर, फुल क्रीम मिल्क की ₹72/लीटर और गाय के दूध की कीमत ₹62/लीटर कर दी है।
read more at ABP न्यूज़


