रामदेव ने लोगों से रुचि सोया में निवेश करने को कहा, सेबी ने कथित तौर पर मांगा जवाब
बतौर हिंदुस्तान टाइम्स, बाज़ार नियामक सेबी ने रुचि सोया से पूछा है कि पतंजलि के फाउंडर रामदेव ने नियामकीय नियमों का उल्लंघन क्यों किया। दरअसल, एक वायरल वीडियो में टीवी पर योग सत्र के दौरान रामदेव अपने अनुयायियों से रुचि सोया के शेयरों में निवेश करने को बोल रहे हैं। रामदेव बोल रहे हैं, "मैं तुम्हें...करोड़पति बनने का मंत्र दूंगा।"
read more at Hindustan Times


