Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अग्निवीर अमृतपाल को शहीद का दर्जा देगी पंजाब सरकार, एक परिजन को देगी सरकारी नौकरी: मान

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 16 October, 2023
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि अग्निवीर अमृतपाल सिंह को उनकी सरकार शहीद का दर्जा देगी, उनके नाम पर स्टेडियम बनाया जाएगा और उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इससे पहले, सेना ने रविवार को कहा कि सिंह ने आत्महत्या की थी इसलिए उन्हें सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई नहीं दी गई।