32 वर्षीय भारतीय इंजीनियर को अमेरिका में पुलिस ने मारी गोली
तेलंगाना के 32-वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर मोहम्मद निज़ामुद्दीन को अमेरिकी पुलिस ने गोली मार दी है। अमेरिकी पुलिस के मुताबिक, निज़ामुद्दीन ने झगड़े के दौरान अपने रूममेट को चाकू मार दिया था और मौके पर पहुंचकर उन्हें काबू करने के दौरान पुलिस ने गोली चलाई जिससे उनकी मौत हो गई। निज़ामुद्दीन के पिता ने भारत सरकार से मदद मांगी है।
read more at हिन्दुस्तान


