Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रान्या राव के पति ने गिरफ्तारी से मांगी राहत, कहा- शादी के एक माह बाद ही हो गए थे अलग

short by प्रियंका तिवारी / on Monday, 17 March, 2025
सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार हुईं अभिनेत्री रान्या राव के पति जतिन हुक्केरी ने कोर्ट में गिरफ्तारी से छूट की मांग करते हुए दावा किया है कि उनकी और रान्या की शादी नवंबर में हुई थी लेकिन वे निजी कारणों से दिसंबर से अलग रह रहे हैं। हुक्केरी की याचिका पर राजस्व खुफिया निदेशालय 24 मार्च को आपत्ति दर्ज कराएगा।
read more at Hindustan Times