बल्लेबाज़ों की ताज़ा टेस्ट रैंकिंग जारी, रोहित शर्मा 3 स्थान की छलांग लगाकर टॉप 10 में पहुंचे
आईसीसी ने बल्लेबाज़ों की ताज़ा टेस्ट रैंकिंग जारी की है। वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले टेस्ट में 103-रन बनाने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 3 स्थान की छलांग लगाकर 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ऋषभ पंत टॉप-10 से बाहर हो गए हैं और अब 11वें स्थान पर हैं जबकि यशस्वी जायसवाल 73वें स्थान के साथ रैंकिंग में शामिल हुए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


