जयपुर में आधी रात को ढहा 4 मंज़िला मकान, गहरी नींद में थे लोग; पिता-बेटी की हुई मौत
जयपुर में शनिवार रात करीब 1 बजे एक जर्जर 4-मंज़िला इमारत ढह गई। घटना के समय लोग गहरी नींद में थे। एडिशनल एसपी दुर्ग सिंह ने बताया, "2-3 दिन से बारिश हो रही है...यह पुराना मकान ढह गया। इसमें 19 लोग किराए पर रह रहे थे...7 लोग घायल हैं जबकि एक शख्स और उसकी 6-वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।"
read more at ABP न्यूज़


