Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बाइक सवार को बचाने के चक्कर में महाराष्ट्र में पलट गई बस; घटना का वीडियो आया सामने

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 3 March 2025
लातूर (महाराष्ट्र) में यात्रियों से भरी बस एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलट गई जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस हादसे में 20 से 25 लोग घायल हुए हैं व सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सामने आए वीडियो में दिखा कि बस डिवाइडर पर चढ़ने के बाद असंतुलित होकर पलट गई।