Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भारत से लौटते ही मालदीव के राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू ने अपने 7 मं‍त्रियों को हटाया

short by ऋषि राज / on Tuesday, 15 October, 2024
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने भारत से आर्थिक पैकेज लेकर लौटने के बाद अपनी सरकार में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने 7 राज्य मंत्री, 43 उप-मंत्री, 109 वरिष्ठ राजनीतिक निदेशक और 69 राजनीतिक निदेशकों को हटा दिया है। मुइज़्ज़ू ने बताया कि आर्थिक सुधार योजना के तहत सरकारी खर्च को कम करने के लिए यह आदेश दिया गया है।