Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे का संचालन अब अप्रैल 2025 के अंत तक हो सकता है शुरू

short by उमंग शुक्ला / on Monday, 24 June, 2024
यमुना इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (वाईआईएएल) ने सोमवार को बताया कि जेवर (यूपी) में बन रहे नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे की वर्तमान निर्माण स्थिति को देखते हुए इसका संचालन अब अप्रैल 2025 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। पहले 2024 के अंत तक इसके शुरू होने की उम्मीद थी। बकौल वाईआईएएल, बचे हुए काम तेज़ी से किए जा रहे हैं।