Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या था संगीत से जुड़ा वो 'सुपरसवाल' जिसका सही जवाब नहीं दे पाईं केबीसी प्रतिभागी?

short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 18 September, 2024
केबीसी 16 के एपिसोड 27 में प्रतिभागी रितिका से कला से संबंधित एक सुपरसवाल 'उस्ताद विलायत खान और नीलाद्रि कुमार किस वाद्ययंत्र के लिए सबसे प्रसिद्ध हैं' पूछा गया जिसका वह सही जवाब नहीं दे पाईं। प्रतिभागी ने इसके उत्तर में 'तबला' कहा जबकि इसका सही जवाब 'सितार' था। अमिताभ बच्चन ने बताया कि दोनों सितार वादन में दिग्गज हैं।
read more at YouTube