टॉप 7 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण ₹1.06 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज फाइनेंस व RIL को सर्वाधिक लाभ
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 7 के बाज़ार पूंजीकरण में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से ₹1.06 लाख करोड़ की बढ़ोतरी हुई जिनमें सर्वाधिक लाभ में बजाज फाइनेंस और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ रहीं। सप्ताह के दौरान बजाज फाइनेंस का मूल्यांकन ₹37,960 करोड़ बढ़कर ₹5,83,451 करोड़ पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की बाज़ार हैसियत ₹23,343 करोड़ बढ़कर ₹18,59,767 करोड़ हो गई।
read more at भाषा


