Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दूसरी तिमाही में पीएनबी का मुनाफा दोगुना से अधिक बढ़ा

short by रघुवर झा / on Monday, 28 October, 2024
पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का मुनाफा दोगुना से अधिक होकर ₹4,306 करोड़ पर पहुंच गया जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ₹1,756 करोड़ था। पीएनबी ने बताया कि दूसरी तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर ₹34,447 करोड़ हो गई जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹29,383 करोड़ थी।
read more at भाषा