यूपी सरकार रोज़गार के लिए युवाओं को देगी बिना ब्याज के ₹5 लाख का कर्ज़, पास हुआ प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान' के प्रस्ताव को मंज़ूरी मिली। इसके तहत राज्य सरकार हर साल 1 लाख युवाओं को रोज़गार के लिए बिना ब्याज के ₹5 लाख का कर्ज़ उपलब्ध कराएगी। सरकार का 10 वर्षों में 10 लाख युवा उद्यमी बनाने का लक्ष्य है।
read more at ABP न्यूज़


