'लाइगर' के लिए 10 घंटे नहीं पिया पानी, शूट से पहले चाटता था आइस क्यूब: देवरकोंडा
विजय देवरकोंडा ने फिल्म 'लाइगर' की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्हें पानी तक नहीं मिलता था। उन्होंने कहा, "शूटिंग से 10 घंटे पहले से पानी नहीं पीते सिर्फ आइस क्यूब चूस रहे हो...ये हेल्दी नहीं है। जब दिन में सिर्फ 300 ml पानी पी रहा था...तो हर पलबस यही ख्याल आता था...पानी, पानी, पानी।"
read more at Abplive


