आईटी कंपनी साइंट के शेयरों में मचा हाहाकार, 19% टूटे शेयर
तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए जाने और सीईओ कार्तिकेयन नटराजन के इस्तीफे के बाद आईटी कंपनी साइंट लिमिटेड के शेयरों में शुक्रवार को हाहाकार मच गया। इस दौरान साइंट के शेयर 19% टूटकर 52 हफ्ते के निम्नतम स्तर ₹1,402.25/शेयर पर आ गए। गौरतलब है, तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 16.92% घटकर ₹122 करोड़ रहा था।
read more at Moneycontrol हिंदी


