श्रीलंकाई नौसेना ने उनकी जलसीमा में मछली पकड़ने को लेकर 12 भारतीय मछुआरों को पकड़ा
तमिलनाडु के नागपट्टिनम ज़िले के 12 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने सोमवार को कथित तौर पर श्रीलंका के जलक्षेत्र में घुसकर मछली पकड़ने के आरोप में पकड़ लिया। वहीं, श्रीलंका की नौसेना द्वारा भारतीय मछुआरों को पकड़े जाने के विरोध में रामेश्वरम में मछुआरों ने प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार से मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की।
read more at भाषा


