Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कैसे की जा रही है महाकुंभ में स्नान करने वाले करोड़ों लोगों की गिनती?

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 16 January, 2025
प्रयागराज में जारी महाकुंभ मेले में करीब 45 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान करने का अनुमान है। प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के मुताबिक, महाकुंभ में एआई का इस्तेमाल करते हुए क्राउड डेंसिटी एल्गॉरिदम से लोगों की गिनती की जा रही है। एआई आधारित क्राउड मैनेजमेंट के रियल टाइम अलर्ट से श्रद्धालुओं की गिनती आसानी से की जा सकती है।
read more at DW हिंदी