Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दक्षिण भारतीय फिल्ममेकर व अभिनेता वेलु प्रभाकरन का 68 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

short by श्वेता यादव / on Friday, 18 July, 2025
तमिल फिल्मों के मशहूर फिल्ममेकर और अभिनेता वेलु प्रभाकरन का शुक्रवार को चेन्नई में 68 साल की उम्र में निधन हो गया है। प्रभाकरन पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और पिछले कुछ दिनों से वह गंभीर हालत में अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे। उनका 20 जुलाई को अंतिम संस्कार किया जाएगा।