Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हरियाणा में कंपनी ने दिवाली गिफ्ट में कर्मचारियों को बांटीं 15 लग्ज़री कारें

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 16 October, 2024
पंचकूला (हरियाणा) में मिट्स हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट के तौर पर 15 लग्ज़री कारें बांटी हैं। फार्मा कंपनी के मालिक एमके भाटिया ने बताया कि उन्होंने साल भर कड़ी मेहनत करने वाले 15 कर्मचारियों को चयनित किया था। भाटिया ने कहा कि उन्होंने पिछले साल भी 'स्टार परफॉर्मर' को 12 कारें बांटी थीं।