महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत सुधरी, आज लौटेंगे मुंबई
महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की तबीयत में अब सुधार हो गया है और वह रविवार को अपने गांव सतारा से मुंबई लौटेंगे। मुख्यमंत्री शिंदे को शनिवार को बुखार हो गया था जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया। गौरतलब है कि गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के बाद शिंदे सतारा चले गए थे।
read more at ABP न्यूज़


