Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अमेरिकी सांसद ने चीन और ब्राज़ील को दी पुतिन का समर्थन करने पर भारत जैसे अंजाम की धमकी

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Friday, 29 August, 2025
अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर कहा है, "भारत अभी पुतिन का समर्थन करने का अंजाम भुगत रहा है। चीन, ब्राज़ील और अन्य भी जल्द ही भुगतेंगे।" उन्होंने कहा, "रूसी तेल खरीदकर पुतिन की वॉर मशीन को बढ़ावा दे रहे देश यह बताएं कि उन्हें अपने कारण मासूम लोगों की मौत होने पर कैसा लग रहा है।"