Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में चुनाव से पहले पेश हुआ ₹3.17 लाख करोड़ का बजट, क्या रहीं प्रमुख घोषणाएं?

short by अपर्णा / on Monday, 3 March 2025
बिहार चुनाव से पहले विधानसभा में सोमवार को उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ₹3.17 लाख करोड़ का बजट पेश किया। नीतीश सरकार ₹60,974 करोड़ शिक्षा पर और ₹20,335 करोड़ स्वास्थ्य सुविधा पर खर्च करेगी। वहीं, हर पंचायत में विवाह मंडप बनाया जाएगा जहां गरीब लड़कियों की शादी कराई जाएगी। स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में महिलाओं को नौकरियों में 33% आरक्षण दिया जाएगा।