दिल्ली में चाकू घोंपकर की गई युवक की हत्या, पुलिस ने किशोर समेत 5 लोगों को पकड़ा
दिल्ली के कल्याणपुरी में एक शख्स की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, पीसीआर को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ज़मीन पर पड़ा है और उसकी जांघ पर चाकू से हमला किया गया है। बकौल पुलिस, मृतक की पहचान अजीत (25) के रूप में हुई है और एक किशोर समेत 5 लोगों को पकड़ा गया है।
read more at भाषा


