लोकसभा में कई सदस्य हैं ओवरवेट, साल में एक बार ज़रूर कराएं हेल्थ चेकअप: जेपी नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि कई सांसदों का वज़न ज़रूरत से ज़्यादा (ओवरवेट) है। उन्होंने आगे कहा, "हम आप सभी के स्वास्थ्य की चिंता करते हैं। मेरा सभी सदस्यों से आग्रह है कि साल में कम-से-कम एक बार पूरा हेल्थ चेकअप ज़रूर कराएं और इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय तैयार बैठा है।"
read more at इंडिया टीवी


