पीओके को पाक का हिस्सा बताने वालीं इल्हान उमर से मिले राहुल गांधी, बीजेपी ने शेयर की तस्वीर
अमेरिकी दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वॉशिंगटन डीसी में अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की है। इस प्रतिनिधिमंडल में पीओके को पाकिस्तान का हिस्सा बता चुकी अमेरिकी सांसद इल्हान उमर भी शामिल रहीं। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने मुलाकात की तस्वीर शेयर कर कहा, "कांग्रेस अब खुलेआम भारत के खिलाफ काम कर रही है।"
read more at News18 हिंदी


