'जेलर 2' में रजनीकांत संग 40 साल बाद ऋतिक शेयर करेंगे स्क्रीन, शाहरुख की जगह करेंगे कैमियो
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'जेलर 2' में अभिनेता ऋतिक रोशन कैमियो करने वाले हैं और वह 40 साल बाद सुपरस्टार रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। बकौल रिपोर्ट्स, फिल्म में पहले शाहरुख खान कैमियो करने वाले थे लेकिन अब ऋतिक उनकी जगह लेंगे। इससे पहले ऋतिक बतौर चाईल्ड आर्टिस्ट 1986 में आई फिल्म 'भगवान दादा' में रजनीकांत संग दिखे थे।
read more at Hindustan Times


