Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

भगदड़ के बाद कर्नाटक CM के राजनीतिक सचिव हटाए गए, इंटेलिजेंस चीफ का हुआ तबादला

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Friday, 6 June, 2025
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के राजनीतिक सचिव के गोविंदराज को तत्काल प्रभाव से अपने पद से हटा दिया गया है। गोविंदराज के खिलाफ यह कार्रवाई 4 जून को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत के बाद हुई है। इससे पहले इंटेलिजेंस चीफ हेमंत निंबालकर का तबादला व कई आईपीएस अधिकारियों को निलंबित किया गया है।
read more at Hindustan Times