पैरालंपिक्स में शूटर अवनी के गोल्ड व मोना के ब्रॉन्ज़ जीतने पर सेलेब्स ने दी बधाई
पेरिस पैरालंपिक्स-2024 में 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 के फाइनल में शूटर अवनी लेखरा को गोल्ड और मोना अग्रवाल को ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने पर कई सेलेब्स ने बधाई दी है। करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर कोलाज पोस्ट कर लिखा, "बहुत-बहुत बधाई।" वहीं, आयुष्मान खुराना ने लिखा, "पैरालंपिक्स में भारत के लिए कितना अद्भुत दिन है...बहुत गर्व महसूस हो रहा।''
read more at इंडिया टीवी


