Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुगल साम्राज्य की एकमात्र ऐसी रानी थीं नूरजहां जिनके नाम के चलते थे सिक्के

short by प्रियंका वर्मा / on Sunday, 23 March 2025
मुगल बादशाह जहांगीर की पत्नी नूरजहां ने अपने पति पर पूर्ण प्रभुत्व स्थापित किया था। नूरजहां मुगल साम्राज्य की एकमात्र ऐसी रानी थीं जिनके नाम के सिक्के जारी किए गए थे और चांदी के सिक्कों पर जहांगीर के नाम संग नूरजहां का नाम छपा होता था। हालांकि, शाहजहां ने बादशाह बनने पर इन सिक्कों को बंद करवाकर पिघला दिया था।