244 दिन बाद कोमा से उबरे शख्स की अमेरिका में पिकअप ट्रक की टक्कर से हुई मौत
2017 में बाइक ऐक्सिडेंट के बाद 244-दिन कोमा में रहे शख्स ड्रियू कोहन की फ्लोरिडा (अमेरिका) में पिकअप ट्रक की टक्कर से मौत हो गई है। उसकी मां योलांडा के मुताबिक, कोमा के दौरान वह ब्रेन डेड हुआ था लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी। बकौल योलांडा, वह शुक्रगुज़ार हैं कि उन्हें बेटे के साथ कुछ साल बिताने को मिल गए।
read more at हिन्दुस्तान


