सैयद मोदी इंटरनैशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधू
भारत की शीर्ष शटलर पीवी सिंधु ने लखनऊ (यूपी) में सैयद मोदी इंटरनैशनल सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में हमवतन इरा शर्मा के खिलाफ दूसरे दौर के मुकाबले में जीत हासिल कर महिला एकल क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया है। उन्होंने 49 मिनट में शर्मा को 21-10, 12-21, 21-15 से हराया। सिंधू अगले दौर में चीन की डाई वैंग से भिड़ेंगी।
read more at Times Now नवभारत


