₹1200 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ सोना
ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के अनुसार, कमज़ोर वैश्विक रुझानों के बीच आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की लगातार बिकवाली के कारण मंगलवार को दिल्ली में सोने की कीमत ₹1,200 गिरकर ₹1,00,170 प्रति 10 ग्राम पर आ गई। सोमवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹1,01,370 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी की कीमत ₹100 बढ़कर ₹1,07,200 प्रति किलोग्राम रही।
read more at भाषा


