Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 80, 2 लाख से अधिक लोग प्रभावित

short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Friday, 31 July, 2026
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है जबकि 8 ज़िलों में 2.12 लाख लोग अब भी प्रभावित हैं। चराइदेव ज़िले में सबसे ज़्यादा (करीब 80,000) लोग प्रभावित हुए हैं। इसके बाद शिवसागर और जोरहाट ज़िलों में स्थिति गंभीर है। सरकार 112 राहत शिविर चला रही है।