पाक जासूस ने 'थेरेपिस्ट की तलाश' और न्यूड तस्वीरों से कैसे वायुसेना अफसर को फंसाया?
हनीट्रैप हुए वायुसेना के एक विंग कमांडर को पाकिस्तानी एजेंट ने देर रात वॉट्सऐप मेसेज भेजा था। 'द प्रिंट' के मुताबिक, मेसेज में उसने लिखा था, "क्या आप किसी अच्छे थेरेपिस्ट का सुझाव दे सकते हैं? मैं डिप्रेशन में हूं।" इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हुई थी। बकौल पुलिस, अधिकारी ने न्यूड तस्वीरों के बदले में गोपनीय जानकारी दी।
read more at दिप्रिंट


