दुनिया के किन 10 देशों में हफ्ते में सबसे अधिक घंटे काम करते हैं लोग?
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के अनुसार, औसत भारतीय श्रमिक हफ्ते में 46.7 घंटे काम करते हैं। सप्ताह में सबसे अधिक घंटे काम कराने वाले देशों में भूटान टॉप पर है जहां कर्मचारी 54.4 घंटे/हफ्ते काम करते हैं। इसके बाद यूएई (50.9), लेसोथो (50.4), कॉन्गो (48.6), कतर (48), लाइबेरिया (47.7), मॉरिटेनिया (47.6), लेबनान (47.6), मंगोलिया (47.3) व जॉर्डन (47) का स्थान है।


