गोल्डन ग्लोब्स में ₹1.7 करोड़ की रिंग पहने दिखीं ज़ेडेया, टॉम हॉलैंड से सगाई की अटकलें तेज़
ऐक्ट्रेस ज़ेडेया 82वें गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड समारोह के दौरान रेड कार्पेट पर $200,000 (₹1.7 करोड़) की अंगूठी पहने नज़र आईं जिसके बाद उनकी ऐक्टर टॉम हॉलैंड के साथ सगाई की अफवाहें तेज़ हो गई हैं। ज़ेडेया और टॉम ने 2021 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। दोनों पहली बार मार्वल की फिल्म स्पाइडर-मैन के सेट पर मिले थे।
read more at Moneycontrol


