Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के इतिहास में 100 जीत दर्ज करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने जोकोविच

short by मनीष झा / on Sunday, 6 July, 2025
नोवाक जोकोविच विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के इतिहास में 100 एकल मैच जीत दर्ज करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। जोकोविच से पहले मार्टिना नवरातिलोवा और रॉजर फेडरर ने यह उपलब्धि हासिल की थी। गौरतलब है कि अपना 20वां विंबलडन टूर्नामेंट खेल रहे जोकोविच अब तक 7 विंबलडन का खिताब जीत चुके हैं।