फोटोकॉपी के लिए खड़े थे अभ्यर्थी, अचानक पत्थर धंसने से नाले में गिरे दर्जनों छात्र
कानपुर (यूपी) में B.Ed प्रवेश परीक्षा देने आए दो दर्जन से अधिक अभ्यर्थी फोटोकॉपी की दुकान के बाहर खड़े थे तभी ढके हुए नाले का पत्थर अचानक टूटने से कई अभ्यर्थी नाले में गिर गए। इस हादसे में कई अभ्यर्थी घायल हो गए। एक अभ्यर्थी ने बताया कि कम-से-कम 50 लोग इकट्ठा थे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला।
read more at ABP न्यूज़


