Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को जान से मारने की मिली धमकी

short by मनीष झा / on Thursday, 3 July, 2025
मथुरा में मौजूद प्रियाकांत जू मंदिर के संस्थापक और प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को जान से मारने की धमकी मिली है। एक अज्ञात शख्स ने मंदिर के कार्यालय के फोन पर एक ऑडियो मेसेज के ज़रिए धमकी दी है और यह भी कहा है कि ज़्यादा होशियारी न करें। मामले में देवकीनंदन ठाकुर के भाई ने केस दर्ज कराया है।
read more at ABP न्यूज़