Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी में पड़ोसी ने बलि देने के लिए 2 वर्षीय बच्चे का किया अपहरण, हुआ गिरफ्तार

short by रघुवर झा / on Monday, 24 March, 2025
बलरामपुर (यूपी) में तंत्र-मंत्र के नाम पर बलि देने के लिए पड़ोसी शख्स द्वारा 2 वर्षीय बच्चे का अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, बच्चे को शख्स ने घर में मिट्टी की डेहरी में छिपाकर रखा था और वह अचेत अवस्था में मिला है। बकौल पुलिस, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
read more at भाषा