Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ईरान ने भारतीय छात्रों की निकासी के लिए खोला अपना एयर स्पेस

short by रघुवर झा / on Friday, 20 June, 2025
ईरान ने भारतीय छात्रों की निकासी के लिए अपना एयर स्पेस खोलने की घोषणा कर दी है। ईरान-इज़रायल संघर्ष के बीच ईरान में फंसे करीब 1000 भारतीय छात्रों की स्वदेश वापसी का रास्ता अब साफ हो गया है। गौरतलब है कि भारत सरकार ईरान और इज़रायल से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन सिंधु' चला रही है।