Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है PM-ईविद्या चैनल 15 जिससे होगी CBSE के 9-11 तक के छात्रों की पढ़ाई?

short by Himanshu / on Tuesday, 13 January 2026
सीबीएसई ने विद्यालयों से छात्रों की पढ़ाई में पीएम-ईविद्या चैनल 15 का उपयोग करने का आग्रह किया है। इस पहल के तहत सीबीएसई को डीटीएच प्लैटफॉर्म पर चैनल 15 आवंटित किया गया है जिस पर कक्षा 9-11 तक के लिए 67 चयनित शैक्षिक वीडियो उपलब्ध हैं। इसके कंटेंट में मैथ्स, साइंस, सोशल साइंस, साइबर सेफ्टी जैसे विषय शामिल हैं।