Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'लंदन आई' और 'बुर्ज खलीफा' के बनने में अहम रही है भारत की यह कंपनी

short by Vipranshu / on Thursday, 5 June, 2025
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा और लंदन के जाइंट व्हील 'लंदन आई' में एक भारतीय कनेक्शन है। दरअसल, इन दोनों को ही बनाने में लगा अधिकांश स्टील भारत की कंपनी टाटा स्टील से लिया गया है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, टाटा स्टील आज बोइंग और एयरबस नागरिक विमानों के हर मॉडल में पाया जाता है।