एअर इंडिया को अव्वल दर्जे की एयरलाइन बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं: टाटा संस के चेयरमैन
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शनिवार को कहा, "मेरी प्रतिबद्धता एअर इंडिया को दुनिया की शीर्ष श्रेणी की एयरलाइन बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने की है...ऐसा हार्डवेयर, उड़ान अनुभव, ग्राहक अनुभव, तकनीक और हर लिहाज से होगा।'' उन्होंने विमान विनिर्माता बोइंग और एयरबस से एअर इंडिया को जल्द विमानों की आपूर्ति करने की अपील की है।
read more at भाषा


