Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अपने मछुआरों को हमारे जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने से रोके भारत: श्रीलंका

short by मनीष झा / on Thursday, 6 March 2025
श्रीलंका ने भारत से अनुरोध किया है कि वह अपने मछुआरों को उनके जलक्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने से रोकने के लिए ज़रूरी कदम उठाए। मंत्री बिमल रथनायके के मुताबिक, भारत ज़रूरी कदम उठाता है तो श्रीलंका के लोग इसकी बहुत सराहना करेंगे। उनकी यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की श्रीलंका के संभावित दौरे से पहले आई है।